मनाली /लाहौल : मनमिन्दर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के जनजातीय ज़िला लाहौल के केलांग में बर्फ में फंसे दो मरीजों को राज्य सरकार ने आज वायु सेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर भुंतर एयरपोर्ट पहुंचाया है।
बर्फबारी के कारण मनाली केलांग सड़क मार्ग बंद होने से इन मरीजों को बाहर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प बचा था। लिहाजा उपायुक्त राहुल कुमार और जन प्रतिनिधियों आपातकाल उड़ान के लिए राज्य सरकार से अपील की। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश सरकार ने सेना के हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। वायु सेना के हेलीकॉप्टर से दोनों मरीजों को एयरलिफ्ट कर कुल्लू पहुंचाया गया है। इस उड़ान से 2 मरीज समेत कुल 5 लोगों को लिफ्ट किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि बिलिंग गांव के 64 साल के दोरजे को हर्ट अटेक हुआ और 46 वर्ष के राम सिंह को एयरलिफ्ट किया गया है।
