haryana- (rewari) रेवाड़ी जिले के बावल शहर के नैहचाना रोड से बीती रात एक चोर बाइक चोरी करके फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोर लोगों के बीच में खड़ी बाइक को बड़ी आसानी से लेकर फरार हो गया ।
जानकारी के मुताबिक बावल शहर का रहने वाला विवेक शर्मा बावल के ही नैहचाना रोड स्थित रॉयल गार्डन में फंक्शन में आया था और उसने बाइक रॉयल गार्डन के सामने खड़ी की थी । थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो उसने देखा की बाइक गायब है। जिसके बाद एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि उसकी बाइक चोरी हो गई।
कुछ ऐसे दिया चोर ने चोरी को अंजाम
पहले एक शख्स बाइक के पास खड़ा रहा , जिसके बाद बाइक को लेकर फरार हो गया, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि के आसपास अन्य लोग खड़े हुए है बावजूद इसके बिना किसी डर के चोर बाइक चोरी करके फरार हो गया। इस घटना का पता लगते के तुरंत बाद 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई।

