अम्बाला छावनी बस स्टैंड के ढांचागत में होगा सुधार.. यात्रियों को मिलेगा लाभ – अनिल विज

अम्बाला, 26 अक्टूबर – हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने परिवहन विभाग संभालते ही अम्बाला छावनी बस स्टैंड के ढांचागत में सुधार लाने की कवायद प्रारंभ कर दी है। परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी बस स्टैंड की स्पेशल रिपेयर के लिए सरकार ने 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।
इस संबंध में परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार ने 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है और बहुत जल्द अम्बाला छावनी बस स्टैंड की रिपेयर के लिए कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के ढांचागत  को पहले से भी अधिक बेहतर बनाया जाएगा ताकि यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी बस स्टैंड जीटी रोड पर सबसे महत्वपूर्ण बस स्टैंड है और रोजाना यहां से हजारों यात्री अलग-अलग राज्यों में आने-जाने के लिए बसों से उतरते व चढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और  जल्द ही यहां पर विभिन्न ढांचागत की मरम्मत कराई जाएगी।
परिवहन विभाग संभालते ही सबसे पहले अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर किया था औचक निरीक्षण
गत दिनों परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के कुछ घंटे के भीतर ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उन्हें मिली थी और उन्होंने मौके पर ही बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि परिवहन मंत्री अनिल विज के निरीक्षण के चौबीस घंटे के भीतर ही परिवहन विभाग ने बताई गई विभिन्न खामियों को ठीक किया था ताकि यात्रियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
अम्बाला से दिल्ली बस में सफर कर जानी थी समस्याएं
गत दिनों ही परिवहन मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी बस स्टैंड से दिल्ली तक बस में सफर किया था और इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत करते हुए समस्याओं को भी जाना था। इस दौरान बीच मार्ग में श्री विज ने करनाल व पानीपत बस स्टैंड पर भी निरीक्षण किया था।
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही वर्ष 1999 में नया बना था अम्बाला छावनी बस स्टैंड
गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही वर्ष 1999 में अम्बाला छावनी बस स्टैंड को नया रूप दिया गया था। पहले यहां छोटा बस स्टैंड था, मगर अनिल विज के प्रयासों से नया बस स्टैंड बना जोकि जीटी रोड सबसे बड़ा बस स्टैंड बनाया गया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से इस...

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज, मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है,...

राष्ट्रपति निवास में गरिमामय ‘एट होम’ समारोह आयोजित

शिमला -: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति निवास मशोबरा में एक भव्य ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी बिन्दु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया, जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य...

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

शिमला ग्रीष्मोत्सव अब 8 से 12 जून तक होगा आयोजित

शिमला, 30 अप्रैल  — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह आयोजन अन्य निर्धारित तिथियों पर प्रस्तावित था, लेकिन आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.