शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा दो या इससे अधिक समय से खाली चल रहे पदों को खत्म करने की अधिसूचना पर घमासान मचा हुआ है। सीएम सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह के ब्यान में भी अधिसूचना को लेकर विरोधाभास नजर आ रहा है। सीएम सुक्खू ने अधिसूचना को लेकर सफ़ाई देते हुए कहा कि सरकार ने 20 साल से खाली चल रहे पदों को खत्म कर नए पद सृजित करने की बात कह रहे हैं तो वहीं विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक हैंडल में लिखा कि ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है अगर ऐसा हुआ है तो वो उसे बदलवाएंगे और कैबिनेट में मामला उठाएंगे।
ऐसा हुआ तो मैं कैबिनेट में उठाऊंगा मुद्दा
विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि अधिसूचना को लेकर मुख्यमंत्री ने भी स्पष्टीकरण दिया है और अगर अधिसूचना में कुछ सुधार करने की जरुरत हुई तो अगली कैबिनेट मीटिंग में उसको किया जाएगा। वित विभाग समय समय पर आर्थिक स्थिति को मजबूत और ठीक करने के लिए इस तरह की अधिसूचना करता है और अनावश्यक पदों को खत्म करने का निर्णय लिया गया है लेकिन विपक्ष के नेता जयराम अधिसूचना को लेकर सनसनी फैला रहे हैं। जयराम ठाकुर को सही तथ्यों को जनता के बीच रखना चाहिए क्योंकि वह ख़ुद भी मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री रह चुके हैं।
