/ Aug 31, 2026

32 महीनों में बनकर तैयार हुआ है यह रोप-वे, आज सीएम करेंगे इसका उदघाटन

मंडी,धर्मवीर (TSN)-चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के पंडोह के पास रोप-वे के उदघाटन के लिए चंद घंटे शेष रह गए हैं। आज दोपहर को सीएम हिप इस रोप-वे का विधिवत शुभारंभ करने जा रहें है। देश का यह पहला रोप-वे है जिसे नाबार्ड आरआईडीएफ द्वारा वित्तपोषित किया गया है। 53.89 करोड़ की लागत से पंडोह के साथ लगते कैंची मोड़ से माता बगलामुखी मंदिर बाखली तक यह रोप वे बनाया गया है। जिसकी लंबाई 800 मीटर है। कल उदघाटन के मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस परियोजना का शिलान्यास पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने 6 फरवरी 2022 को किया था। करीब पौने तीन वर्षों के बाद 32 महीने यह परियोजना 31 अक्तूबर 2024 को बनकर तैयार हुई है।
नेशनल हाइवे से सीधा जुड़ेगा माता बगलामुखी मंदिरः
इस रोप-वे के बनने के बाद माता बगलामुखी का मंदिर सीधा नेशनल हाईवे से जुड़ जाएगा। सड़क मार्ग से मंदिर तक जाने के लिए 14 किमी का सफर तय करना पड़ता है जबकि रोप-वे यह दूरी घटकर मात्र 800 मीटर रह जाएगी। साथ ही इस प्राजेक्ट के शुरू होने के बाद ब्यास नदी के किनारे बाखली स्थित नेचर पार्क में भी प्रर्यटकों की आमद बढ़ेगी। रोप वे के शुरू होने से अब लोगों के लिए मंदिर व नेचर पार्क तक पहुंचना बहुत आसान होगा।
रोप वे में होंगे दो केबिन:
इस रोप-वे पर दो केबिन लगाए गए हैं जिनपर एक समय में 32 लोग आ और जा सकेंगे। एक केबिन में 16 लोगों को ले जाने की क्षमता है। इस पर एकतरफा सफर के लिए 150 रुपए जबकि दो तरफा सफर के लिए 250 रुपए शुल्क रखा गया है।
पंडोह डैम के ऊपर से गुजरता है यह रोप वे:
द्रंग व सराज दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस रोप-वे का जिला की जनता तो एक तरफा लाभ तो मिलने वाला ही है। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी इस रोप वे को आकर्षण के रूप में देखा जा रहा है। कुल्लु-मनाली की ओर घुमने जाने वाले पर्यटकों के लिए यह रोप वे आने वाले समय में बड़े आकषर्ण का काम करेगा। जिससे आने वाले समय में यहां पर पर्यटन व्यवसाय भी बढेगा। कल सीएम इसका उद्घाटन करने के बाद इसी रोप-वे के माध्यम से माता बगलामुखी के दरबार में जाकर हाजिरी भरेंगे और उसके बाद बाखली नेचर पार्क में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.