आपदा के बाद डलहौजी-खजियार में पर्यटन सीजन शुरू, विभाग ने कारोबारियों को दिए सख्त निर्देश

Chamba,13 November-:आपदा के बाद अब डलहौजी और खजियार में पर्यटन सीजन की नई शुरुआत हो चुकी है।पर्यटन विभाग ने सीजन के आगाज़ से पहले होटल कारोबारियों, टैक्सी यूनियनों और अन्य पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की।विभाग ने सभी कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटकों से तय मानक दरों से अधिक शुल्क न वसूलें और उनके साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।

पर्यटन विभाग की ओर से कहा गया है कि आपदा के बाद अब क्षेत्र पूरी तरह से पर्यटन के लिए तैयार है। होटल, सड़कें और प्रमुख स्थल पर्यटकों के लिए सुरक्षित हैं। विभाग ने कारोबारियों से अपील की है कि वे पर्यटन सीजन को एक सकारात्मक अवसर के रूप में लें और अपनी सेवाओं से क्षेत्र की छवि को और मजबूत बनाएं।

तय दरों से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई

विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कारोबारी या होटल संचालक तय दामों से अधिक शुल्क वसूलता पाया गया, तो उसके खिलाफ पर्यटन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पर्यटकों से भी आग्रह किया गया है कि वे किसी प्रकार की परेशानी या अधिक वसूली की स्थिति में तुरंत पर्यटन विभाग से संपर्क करें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि आपदा के बाद पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और डलहौजी-खजियार पूरी तरह से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। सभी होटल कारोबारियों और टैक्सी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय दरों का पालन करें और किसी भी तरह की मनमानी से बचें। यदि कोई तय मानक से अधिक वसूली करता है, तो विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव लेकर लौटें। विभाग लगातार निगरानी करेगा ताकि पर्यटन सीजन सुचारू रूप से चल सके और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिले।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.