/ Oct 13, 2026

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार ने खारिज किए आरोप, मंडी के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं

Shimla,13 November-मंडी ज़िले से डॉक्टरों के तबादले के मामले में उठे राजनीतिक विवाद पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा विधायकों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मंडी या किसी अन्य ज़िले के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर ज़रूरत के अनुसार बदलाव कर रही है, लेकिन विपक्ष अधूरी जानकारी के आधार पर जनता को गुमराह कर रहा है।

भाजपा विधायक फैला रहे हैं भ्रम

चौहान ने कहा कि भाजपा विधायक बिना पूरी जानकारी के बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि विधायक मुख्यमंत्री से समय लेकर स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए ढांचा बदला है — जिसमें मेडिकल कॉलेजों और डायरेक्टरेट हेल्थ सर्विसेज़ को अलग-अलग कैडर में विभाजित किया गया है। इससे कार्यकुशलता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है जबकि प्रदेश सरकार का उद्देश्य व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जनहित में निर्णय ले रही है और मंडी समेत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूत करने के लिए कई नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

तीन साल की उपलब्धियों को लेकर सरकार एक विशेष कार्यक्रम

इस मौके पर नरेश चौहान ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जल्द ही अपने तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। तीन साल की उपलब्धियों को लेकर सरकार एक विशेष कार्यक्रम मंडी में आयोजित करेगी। इस अवसर पर सरकार अपने तीन वर्षों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेगी।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने इन तीन वर्षों में आम आदमी के हकों की लड़ाई लड़ी है और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। नरेश चौहान ने कहा कि सरकार ने कठिन परिस्थितियों में भी जनता के हितों की रक्षा की है और आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज़ होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.