कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव देव महाकुंभ का देवी देवताओं के वापस जाने पर समापन हो गया है। और ऐसे में अब ढालपुर में अब व्यापार मेला शुरू हो गया है। व्यापार मेले में कल से जहां रथ मैदान में ऑटो फेयर हैंडीक्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन किया जाएगा तो वहीं देवी देवताओं के वापस लौट जाने के बाद बची हुई खाली जगह को किस तरीके से उपयोग में लाया जा सके इसको लेकर आज प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने ढालपुर मैदान का निरीक्षण किया। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और नगर परिषद की टीम भी मौजूद रही।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा में अब व्यापार मेला शुरू हो गया है। और गांव से लोग ढालपुर में खरीदारी करने भी पहुंचते है। ऐसे में यहां पर देवी देवताओं के वापस जाने के बाद जो जगह खाली बच गई है उसे किस तरीके से उपयोग में लाया जाए उसको लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही अब यहां पर पार्किंग की भी नीलामी की जाएगी और खाली स्पेस को भी यूटिलाइज किया जाएगा। क्योंकि दशहरा में ख़र्चा भी बहुत होता है और ऐसे में किस तरीके से इनकम को बढ़ाया जाए उसके बारे में भी सोचा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा मेला मैदान में अनाधिकृत तौर पर बैठने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। ऐसे लोग जो बिना पर्ची काटे काम कर रहे हैं और दशहरे मैदान में गंदगी भी फैला रहे है। उन कार्यवाही करेगी साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कल से सरस मेला भी शुरू होने वाला है।
