सोलन : योगेश शर्मा (TSN)-राष्ट्रपति के शिमला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम को लेकर सोलन में भी ट्रैफिक में बदलाव किया गया है.मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार किया गया है।
बता दें कि कंडाघाट चौक से भी शिमला की ओर जाने वाले वाहनों में यहां पर बदलाव किया गया है. सभी छोटे बड़े वाहन पर्यटकों की बसें जो बाहरी राज्य से हिमाचल में आ रही है, उन्हें कंडाघाट चौक से साधुपुल से वाया जुन्गा होकर शिमला भेजा जा रहा है। केवल HRTC बसे, निजी बसों जो सोलन शिमला मार्ग पर चलती है सहित बाहरी राज्य से आने वाली सरकारी बसों को सीधा कंडाघाट से शिमला के लिए भेजा जा रहा है।
