शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय शिमला प्रवास पर हैं. मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संकट मोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में दर्शन किए. सुबह अपने आधिकारिक आवास प्रेसिडेंट रिट्रीट से रवाना होने के बाद राष्ट्रपति पहले संकट मोचन मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तारादेवी मंदिर कमेटी ने स्मृति चेंज देकर सम्मानित किया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहे.
बता दें कि संकट मोचन मंदिर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के ऐतिहासिक तारादेवी मंदिर पहुंची और परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. यहीं राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ भंडारा भी ग्रहण किया. माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित भण्डारा ग्रहण किया। इस अवसर पर, मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।इससे पूर्व, राष्ट्रपति ने शिमला स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने राष्ट्रपति को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रामदरबार की प्रतिमा भी भेंट की।
