/ May 14, 2026

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रे.प के बाद ह.त्या मामाला , आईएमए डॉक्टरों का कैंडल मार्च

सोनीपत 14 अगस्त : वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई दिन पहले एक ट्रेनी डॉक्टर की रे.प के बाद निर्मम ह.त्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी और उसके बाद देशभर के डॉक्टर एकजुट नजर आ रहे हैं और पूरे देशभर में डॉक्टर रोष प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं आज सोनीपत में भी आईएमए डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल से लेकर शहर के कई चौक चौराहो से कैंडल मार्च निकाला और ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की और सिविल अस्पतालो में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की.
सोनीपत की सड़को पर कैंडल मार्च और कोई नहीं बल्कि धरती के भगवान निकाल रहे है ये कैंडल मार्च इसलिए निकाला जा रहा है ताकि कोलकाता में जो ट्रेनी डॉक्टर के साथ निर्मम अपराध हुआ उसके बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है और सभी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने और देशभर के सिविल अस्पतालो में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त की मांग उठा रहे हैं और डॉक्टरों के खिलाफ अपराध में ठोस कानून बनाने की मांग की जा रही है, सोनीपत में आईएमए डॉक्टरों ने दो मिनट का मौन भी ट्रेनी डॉक्टर के लिए रखा..सोनीपत आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुशील सरोहा और डिप्टी सीएमओ डॉक्टर गीता दहिया ने कहा कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो अपराध हुआ है उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है और हमारी सरकार से मांग है कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि बेटी को नयाय मिल सके और इस अपराध में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि कोई भी अपराधी बच ना सके और सिविल अस्पताल के प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.