दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

मंडी,धर्मवीर-:कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित टनलों में से एक को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल के शुरू होने के बाद कुल्लू-मनाली जाने वाले यात्रियों को वर्तमान में जोखिम भरे हाईवे से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।दयोड़ से हणोगी के बीच दोनों टनलें पहले ही निर्माण के बाद तैयार हो चुकी थीं,लेकिन परियोजना शुरू होने से पहले ही प्राकृतिक आपदा और हणोगी क्षेत्र में लगातार खिसक रही पहाड़ी के कारण टनलों के एक हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा था। पहाड़ी के लगातार दरकने से टनल का करीब 24 मीटर हिस्सा प्रभावित हुआ था। इसके चलते टनलों को यातायात के लिए खोलने की योजना पर ब्रेक लग गया था।

अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए करीब 50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। मरम्मत का जिम्मा गावर कंपनी को सौंपा गया है।कंपनी की ओर से टनल निर्माण और मरम्मत कार्य में विशेषज्ञता रखने वाली भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से काम करवाया जा रहा है।

अंतिम चरण में पहुंचा मरम्मत कार्य

टनल की मरम्मत का काम इन दिनों अंतिम चरण में है।एनएचएआई की ओर से संबंधित कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि कम से कम एक टनल को प्राथमिकता के आधार पर जल्द तैयार किया जाए,ताकि इसे ट्रायल बेस पर यातायात के लिए खोला जा सके। अधिकारियों का लक्ष्य है कि आगामी 7 से 10 दिनों में पहली टनल यातायात के लिए तैयार हो जाए।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि कंपनी को एक टनल का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सुरक्षा मानकों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर टनल को यातायात के लिए खोला जाएगा। शुरुआती चरण में केवल एक टनल का इस्तेमाल किया जाएगा और इसी के माध्यम से दोनों दिशाओं का यातायात संचालित किया जाएगा।

एक टनल से चलेगा दोनों तरफ का ट्रैफिक

पहली टनल शुरू होने के बाद दयोड़ से हणोगी के बीच यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल एक ही टनल उपलब्ध होने के कारण इसमें दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी।इससे यात्रियों को पहाड़ी के खतरनाक हिस्से से गुजरने की आवश्यकता कम होगी और सफर पहले की तुलना में सुरक्षित होने की उम्मीद है।हालांकि, शुरुआत में दोनों टनलों को एक साथ यातायात के लिए नहीं खोला जाएगा। दूसरी टनल का शेष कार्य भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। जब दूसरी टनल पूरी तरह तैयार हो जाएगी,तब दोनों टनलों को यातायात के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे भविष्य में इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और अधिक सुचारु होने की संभावना है।

कुल्लू दशहरे से पहले राहत देने की तैयारी

कुल्लू में 20 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने वाला है।इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू पहुंचते हैं।दशहरे के दौरान कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाता है।ऐसे में दयोड़-हणोगी टनल का खुलना यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।एनएचएआई की कोशिश है कि दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले टनल को यातायात के लिए उपलब्ध करवा दिया जाए। इससे कुल्लू-मनाली आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लंबे और जोखिम भरे मार्ग से राहत मिल सकती है। साथ ही यातायात को नियंत्रित करने में भी प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों को मदद मिलेगी।टनल शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में सफर करने वाले लोगों को न केवल बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, बल्कि बरसात और पहाड़ी खिसकने जैसी परिस्थितियों में जोखिम भी कम होने की उम्मीद है।अब सभी की नजरें अगले कुछ दिनों में पूरा होने वाले मरम्मत कार्य और टनल को ट्रायल आधार पर यातायात के लिए खोलने की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला...

मुंडन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम: करनाल में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सामूहिक रूप से सिर मुंडवाए। नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों में से करीब 10 कर्मचारियों ने एक-दूसरे के सिर मुंडवाकर...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

मंडी,धर्मवीर-:कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित टनलों में से एक को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल के शुरू होने...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

राहुल चावला,कांगड़ा-:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक उनके स्वागत के...

नेपाल में मौत को मात देकर वापिस अपने गांव लौटा मंडी का ज्ञान सिंह

मंडी,धर्मवीर-:नेपाल त्रास्दी में जहां सैंकड़ों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी वहीं कुछ खुशनसीब ऐसे भी हैं जो एक तरह से मौत को मात देकर वापिस अपने घर लौट आए हैं।इन्हीं में से एक हैं मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले मलोह गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह। ज्ञान सिंह बीते करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.