/ Oct 15, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पहुंचे गुरुकुल कुरुक्षेत्र.. बोले प्राकृतिक खेती का देखा व्यावहारिक रूप

कुरुक्षेत्र,22 फरवरी-मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे।उन्होंने यहां 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फॉर्म के साथ-साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया।इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य भी मौजूद रहे।देवव्रत आचार्य ने मंत्री के सम्मुख गुरुकुल में कृषि विश्वविद्यालय रिसर्च सेंटर बनाने की मांग रखी।

पत्रकार से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में उन्होंने प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक रूप को देखा है।आज केमिकल फर्टिलाइजर के अनियंत्रित प्रयोग के कारण धरती की उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है।ये कई रोगों का कारण भी बन रही है।अगर यह स्थिति नहीं बदली आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेंगी।हम धीरे-धीरे ही सही,लेकिन प्राकृतिक खेती की तरफ जा रहे हैं। इसके लिए सही तरीके से किसानों को ट्रेनिंग जरूरी है।अगर सही तरीके से प्राकृतिक खेती की जाए तो उत्पादन के साथ गुणवत्ता तो बढ़ेगी। साथ ही धरती भी बचेगी। प्राकृतिक खेती के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

किसानों से सद्भावपूर्ण वातावरण में चर्चा

कृषि मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में किसानों के साथ सद्भावपूर्ण वातावरण में बात करेंगे।वे किसानों से मिलने के उत्सुक हैं। कई बार किसानों से बातचीत कर चुके हैं।

मैनेजमेंट को पता होना चाहिए

एयर इंडिया के प्लेन की फटी सीट को लेकर कहा कि अगर कोई चीज गलत होती है उसके लिए चुप होना या कुछ बोलना 2 रास्ते है।इससे लोगों को तकलीफ होती है। यह चीज मैनेजमेंट को पता होनी चाहिए। अगर पैसे लेते हैं तो सुविधा भी दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.