ऊना : राकेश ( TSN)-जिला में हिमाचल भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक 18 व 19 जुलाई को होने जा रही है. इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी के चारों सांसद भी शामिल होगे.यह बैठक पहली बार बड़े स्तर पर होने जा रही है.
मीडिया से रूबरू होते हुए बिहारी लाल शर्मा ने कहा की यह मीटिंग बहुत ही अहम है और बैठक में प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर इस मीटिंग में एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा.जिस पर चर्चा की जाएगी और आने वाले समय में सरकार के खिलाफ एक आंदोलन खड़ा किया जाएगा क्योंकि यह सरकार आमजन के मुद्दो को लेकर असफल रही है. उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावो में कांग्रेस की करारी हार हुई है ।
