हमीरपुर: अरविन्द सिंह ( TSN)-बड़सर इलाके में दो युवाओं के नशे का इंजेक्शन लेने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है और अब बड़सर पुलिस ने टीम गठित करके इसकी जांच शुरू कर दी है।
जिस जगह पर यह युवा नशे का इंजेक्शन ले रहे हैं, पुलिस उस क्षेत्र में जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को इन युवकों की पहचान भी की है, लेकिन जांच मुकम्मल होने से पहले अभी कोई खुलासा नहीं हो सकता है। बड़सर मुख्यालय के आसपास ही इसकी लोकेशन बताई गई, और युवक उसी इलाके के बताए गए है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
