हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)-हमीरपुर में भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपरलीक मामले में 14वीं एफआईआर दर्ज हुई। मामले में विजीलेंस की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। असिस्टेंट स्टोरकीपर (पोस्ट कोड 822) में पेपरलीक की पुष्टि होने के बाद पिछले माह यह एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में अब दो आरोपियों को विजीलेंस ने गिरफ्तार कर हमीरपुर की अदालत में पेश किया है। इन आरोपियों को अदालत ने 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विजीलेंस ने आरोपियों को हमीरपुर और ऊना से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ढाबा संचालक सोहन लाल है जोकि पेपरलीक मामले में विभिन्न पोस्ट कोड में दर्ज एफआईआर में नामजद है। सोहन सिंह ऊना का निवासी है और भंग कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर ढाबा चलाता था। जबकि दूसरा आरोपी भोरंज निवासी अमित रावत के रूप में हुई है। अमित रावत परीक्षा का अभ्यर्थी था।एसपी विजीलेंस मंडी कुलभूषण शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में शनिवार को पेश किया गया है। आरोपियों को 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है।
