/ Oct 16, 2026

IGMC के मेडिकल हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौ*त

शिमला, संजु चौधरी  (TSN)-राजधानी शिमला में आईजीएमसी के मेडिकल हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौ*त हो गई है. पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सूचना के अनुसार शनिवार की मध्य रात्रि के समय आईजीएमसी के लक्कड़ बाजार स्थित मेडिकल हॉस्टल की चौथी मंजिल से एक युवक गिर गया था. जिसे एम्बुलेंस 108 में इलाज के लिए अस्पताल आईजीएमसी पहुंचाया गया।  जहां डॉक्टर ने इसे मृ*त घोषित किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात हॉस्टल के बाहर कुछ गिरने की आवाज आई तो सभी हॉस्टल में रहने वाले छात्राओं ने जब बाहर देखा तो दीवार के साथ लगकर एक युवक गिर पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और तुरंत आईजीएमसी ले गए लेकिन सर पर गहरी चोट लगने कारण युवक की मौ*त हो चुकी थी.मृ*तक युवक की पहचान करण पटियाल 22 साल एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र है जो मूल रूप से कांगड़ा के पालमपुर का रहने बताया जा रहा है ।
गर्ल्स हॉस्टल की छत पर कैसे पहुंच गया युवक
कोलकाता मेडिकल कॉलेज की घटना का मुद्दा चल ही है और अभी राजधानी शिमला में गर्ल्स मेडिकल हॉस्टल में इस तरह की वारदात आने से हड़कंप मच  गया है । मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल में युवक चौथी मंजिल पर देर रात कैसे पहुंचा । इसके साथ ही हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं ।
युवक कैसे पहुँच गया गर्ल्स हॉस्टल , जांच में जुटी
 सूचना के अनुसार हॉस्टल के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए हैं पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है कि आखिरकार युवक कब और कैसे गर्ल्स हॉस्टल की चौथे मंजिल तक पहुंच गया । पुलिस मामले में जांच कर रही है लेकिन इस तरह की वारदात होने से शहर में सनसनी फैल गई है कि हॉस्टल भी सुरक्षित नहीं है कोई भी आसानी से देर रात को आ जा सकता है ।
आईजीएमसी के सीएमओ डॉ महेश ने बताया कि देर रात उनके पास यह युवक 108 एंबुलेंस में लाया गया था जिसकी मौ*त हो चुकी थी मृ*तक की बॉडी को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम के बाद ही  मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.