विक्रमादित्य सिंह का केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर पलटवार, बोले वे मंत्रालय के आंकड़ों से पूरी तरह वाकिफ नहीं

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर पलटवार किया है।दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रमादित्य ने कहा कि रवनीत बिट्टू ने हिमाचल को बजट में 11806 करोड़ रुपए देने का झूठा दावा किया है। PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बिट्टू अभी नए नए मंत्री बने हैं। मंत्रालय के आंकड़ों से पूरी तरह वाकिफ नहीं है। अभी भी यूथ कांग्रेस की सोच में फंसे हुए हैं।उन्हें अपने मंत्रालय को स्टडी करने की जरूरत है।
बजट को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने गलत आंकड़े  किए पेश 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए बजट को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने गलत आंकड़े पेश किए हैं क्योंकि अभी तक बजट को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं आई है. ऐसे में गलत आंकड़े प्रस्तुत कर रवनीत सिंह बिट्टू भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं।भानुपल्ली रेलवे लाइन के लिए 2021-22 में 1289 करोड़, 2022-23 में भी 1289 करोड़ और 2023-24 में भी 1289 करोड़ देने की बात कही गई। इन तीन सालों में असल खर्च 1991 करोड़ हुआ है। भानुपल्ली रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 3000 करोड़ रुपए थी, जिसमें से भू अधिग्रहण पर 70 करोड़ लागत आनी थी। देरी की वजह से इसकी लागत 7000 करोड़ रुपए हो गई है। फिर भी केंद्र सरकार भू अधिग्रहण के लिए बजट नहीं दे रही है।
रजनी पाटिल से मिलकर की संगठन के जल्द बनाने की मांग
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल सहित पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान जल्द संगठन बनाने का आग्रह किया गया। मार्च के पहले सप्ताह में रजनी पाटिल हिमाचल का दौरा करेंगी। नए चेहरों को संगठन में जगह देने की मांग भी उठाई गई है।
राज्यपाल के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया 
विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल के बयान को लेकर कहा कि यदि केंद्र एक कदम बढ़ाएगा तो प्रदेश सरकार दो कदम चलने को तैयार है लेकिन दोनों तरफ से पहल होनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.