ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस, चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत,

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती आपदाओं, मानसून से प्रदेश में हुए नुकसान और शिमला की ट्रैफिक समस्या पर भी अपनी राय रखी।

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि ब्रिक्स किसी विचारधारा तक सीमित मंच नहीं है,बल्कि भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण संगठन है।भारत को ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत सभी सदस्य देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने चाहिए।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्रिक्स में भारत का नेतृत्व और प्रभाव बढ़ना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी के क्षेत्र में भारत को अपनी क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उनके मुताबिक ब्रिक्स के माध्यम से निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।विक्रमादित्य सिंह ने रूस को भारत का पुराना और भरोसेमंद मित्र बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी देशों के साथ संतुलित संबंध जरूरी हैं। उन्होंने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में बदलाव और वैकल्पिक वित्तीय तंत्र पर भी विचार करने की जरूरत बताई।

वहीं मानसून से हुए नुकसान पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को करीब 1500 से 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।हालांकि 2023 और 2024 की तुलना में इस बार नुकसान कम रहा है।सरकार क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों को जल्द बहाल करने में जुटी है।उन्होंने कहा कि करीब 800 किलोमीटर सड़कों के सुधार का प्रावधान किया गया है और अक्टूबर से मेटलिंग व सड़क सुधार के काम में तेजी लाई जाएगी।शिमला के कार्ट रोड चौड़ीकरण पर उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और निर्धारित नीति व सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए दो टनल भी प्रस्तावित हैं,जिनमें पहले चरण को मंजूरी मिल चुकी है।सरकार को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं से शिमला की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.