हमीरपुर : चन्द्रिका ( TSN)- हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत आज सुबह से ही मतदान शुरू हो गया. सुबह 7:00 बजे धीमी गति से शुरू हुए मतदान के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान ने गति पकड़ी. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने भी मतदान किया ।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की मतदाता सूचियों में पंजीकृत कुल 76,892 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है,लेकिन हमीरपुर की जनता एक बार फिर से उन पर विश्वास जताएगी और वह जीत कर भाजपा को और मजबूत करेंगे.वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील भी की.
