/ Aug 31, 2026

पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी… ब्यास नदी के किनारे जाने से करें परहेज

मंडी : धर्मवीर ( TSN)– चिलचिलाती गर्मी के बीच पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलना शुरू हो गई है। जिसके बाद  बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा समय समय पर ब्यास नदी पर बनाए गए पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा  रहा है। ब्यास नदी में बढ रहे जल स्तर के बाद जिला प्रशासन ने भी लोगों को ब्यास नदी व इसके साथ लगती खड्डों. नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।
जिला प्रशासन ने दी ये हिदायत 
बता दे कि हिमाचल में इस समय टूरिस्ट सीजन भी चला हुआ है। ऐसे में रोजाना हजारों की संख्या में प्रर्यटक ठंडक पाने के लिए पहाड़़ों का रूख कर रहे हैं। पहाड़ों में मौज मस्ती के दौरान पर्यटक  फोटो खिंचवाने व नहाने के लिए नदी-नालों में भी उतर जाते हैं, जिसका खामियाजा पर्यटक भुगतते भी है। बीती 14 जून को भी जनता के विरोध के बाद पंजाब के कुछ युवक ब्यास नदी में नहाने के लिए कूद गए थे। जिनमें से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। एसडीएम सदर ओमकान्त ठाकुर ने बताया कि पंडोह डैम से कभी भी अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सकता है। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जो कि सुकेती नदी की तरफ भी आ सकता है। उन्होंने जिला वासियों व पर्यटकों से अपील है कि कोई भी ब्यास नदी व सुकेती खड्ड के किनारे न जाए। यदि नदी किनारे कोई भी जाता है तो उसे रोकने का प्रयास करें, ताकि किसी तरह की जानमाल का नुकसान ना हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.