/ Jul 06, 2026

CM बोले मैं नहीं चाहता था पत्नी लड़े चुनाव..इस बार हाइकमान के आदेश को नहीं कर सकता था इंकार

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश उप चुनाव के लिए देहरा से मुख्यमंत्री की पत्नी के चुनाव लड़ने पर  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है.सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से टिकट दिए जाने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने मुझे दूसरी बार अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कहा है, इससे पहले उन्होंने उसे लोकसभा में उम्मीदवार बनाने के बारे में पूछा था, लेकिन मैंने इसके लिए मना कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने फिर से उसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है। l मैं इस बार इनकार नहीं कर सकता। मैं अपनी पत्नी को साढ़े तीन साल के लिए देहरा भेज रहा हूं, मुझे यह फैसला देहरा के लोगों की मांग पर लेना पड़ा, वह देहरा की मूल निवासी है, उसके भाई वहीं रहते हैं।
राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए थी देहरा में मजबूत प्रत्याशी की जरूरत
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे थे.इस दौरान मीडिया से पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्थानीय पंचायत प्रधानों ने भी उसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है। वह देहरा के लोगों की सेवा करेगी। सीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं हमारे  परिवार से केवल एक ही राजनीति में हो। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए देहरा से मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतरना था जिसे देखते हुए उन्हें टिकट दिया गया है लेकिन साढ़े तीन साल के बाद वहां कि जनता की इच्छा को देखते हुए  फेसला लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.