दो दिन लारजी डैम से छोड़ा जाएगा पानी.. लोगों से ब्यास नदी की ओर न जाने की दी हिदायत

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी  जिला में ब्यास नदी पर बने लारजी डैम से मिट्टी व गाद हटाने के लिए दो दिन डैम के गेट खोले जाएंगे। जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने दी। ओमकांत ठाकुर ने बताया कि लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा डैम में जमा सिल्ट को निकालने के लिए 30 जून सुबह 6 बजे से पहली जुलाई सुबह 6 बजे तक डैम के सभी गेट खोले जा रहे हैं। जिससे ब्यास नदी में मंडी की ओर पानी अधिक मात्रा में आने की संभावना है। इस अवधि के दैरान उन्होंने लोगों व पर्यटकों से ब्यास नदी के किनारे न जाने और पशुओं को छोड़ने की हिदायत दी है।
डैम से मिट्टी व गाद हटाने के लिए लारजी प्रबंधन द्वारा लिया गया है निर्णय
ओमकांत ठाकुर ने  संबंधित क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वह इस बारे अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ताकि ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने पर किसी तरह का जान व माल का नुकसान न हो। वहीं उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में आपदा से निपटने के लिए विभाग ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सभी विभागों को लोगों की सहायता के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। पिछली साल की बरसात में मंडी में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसको देखते हुए इस बार आपदा के दौरान लोगों से संपर्क साधने के लिए वायरलेस उपकरणों के साथ साथ सैटेलाइट फोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं आपदा प्रभावितों को फौरी राहत पहुंचाने के लिए भी राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.