नारनौल- हरियाणा के मौसम ने लोगों में मचाया हड़कंप,ठंड ने लोगों को किया परेशान और दूसरी तरफ धुंध ने विजिबिलिटी को किया शून्य। ठंड का प्रकोप जारी है एंव हरियाणा के गाँव नारनौल में कड़ाके की ठंड जारी है। कड़ाके की ठंड ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए दूसरी तरफ पूरे सप्ताह में केवल 2 दिन ही धूप नज़र आई। सूर्या देव के दर्शन ना होने से लोग परेशान।
आपकी जानकारी अनुसार बता दें इस साल दिसंबर और जनवरी महीने का पहला पखवाड़ा बीत गया है, लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, लेकिन उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हुई और हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल आंशिक बादलवाही हुई। इस समय बारिश भी नहीं हुई जिसके कारण फसलों में भी घाटा पड़ा है,लोगों के कपड़े भी नहीं सुख रहे। लोग परेशान है एंव कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई नज़र आ रही है। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
धुंध के कारण वाहन चालकों के लिए कोहरा बना मुसीबत।
कोहरा वाहन चालकों को वाहन चलाने में 10 मीटर तक कोई दृश्यता नहीं देता। सुबह दृश्यता कम होने से वाहनों की गति कम हो गई। ऐसे मौसम में सड़क दुर्घटना होने की अधिक संभावना रहती है।
