अम्बाला:- गुरुद्वारा लखनौर साहिब, गुरु गोबिंद सिंह की माता और गुरु तेग बहादुर की पत्नी माता गुजरी जी का पैतृक घर था। पटना से अपनी मां और चाचाओं के साथ गुरु जी ने चांदनी चौक में अपने पिता की शहादत के बाद यहां आकर कुछ समय बिताया। गुरु साहिब जी के प्रकाश पर्व पर आज हरियाणा के CM मनोहरलाल गुरुद्वारा लखनौर साहिब पहुंचे, जो अम्बाला से 12 किमी दूर है. इस गुरूद्वारे में माता गुजरी से जुड़े कई निशानिया भी हैं।
यह समागम हर साल गुरु साहिब जी के प्रकाश पर्व पर मनाया जाता है, जो इतिहासिक गुरद्वारा लखनौर साहिब गुरु गोबिंद सिंह जी का ननिहाल है।
