सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- सोलन शहर में आज ऑटो चालकों ने कुछ देर के लिए ऑटो सेवा को शहर में बंद कर दिया है. कारण यह है कि जो इलेक्ट्रिक ऑटो परमिट कंडाघाट क्षेत्र में आरटीओ विभाग द्वारा दिए गए हैं, उनमें से कुछ लोग सोलन के क्षेत्र में भी ऑटो चला रहे हैं। इस बात को लेकर ऑटो चालकों में बहस हुई और इस बात को लेकर वे सभी अपने ऑटो लेकर आरटीओ कार्यालय पहुंचे, जिसको लेकर सोलन में ऑटो चला रहे चालकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सोलन ऑटो यूनियन के प्रधान का कहना ये
सोलन ऑटो यूनियन के प्रधान धर्मपाल ने कहा कि जो नए ऑटो परमिट इलेक्ट्रिक ऑटो के विभाग द्वारा दिए गए हैं, वह ना तो यूनियन में रजिस्टर्ड है और ना ही वह सोलन में ऑटो चला सकते हैं, लेकिन कंडाघाट के परमिट लेकर सोलन में ऑटो चलाए जा रहे हैं.ऐसे में इस बात को लेकर आज सोलन में भी ऑटो चालकों ने आपत्ति जाहिर की है और प्रशासन से आग्रह किया है इसको लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिक ऑटो परमिट देने का वादा सरकार ने किया था लेकिन सोलन में कुछ ऐसे लोग भी है जो काफी प्रभावशाली है और काफी समय से कई गाड़ियों के साथ व्यापार कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस तरह के लोगों पर शिकंजा कसा जाए और जो लोग इस तरह की गुंडा*गर्दी पर उतारू हो रहे हैं और जो अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्र में ऑटो चला रहे हैं उन पर शिकंजा कसा जा सके।उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में कोई भी हाथा*पाई या लड़ाई ऑटो चालकों में क्षेत्र को लेकर होती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन और आरटीओ विभाग होगा, क्योंकि उनके द्वारा ही परमिट जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी सोलन क्षेत्र में ऑटो चलते हैं वह सभी लोकल लोगों के हैं और अपने अधिकार क्षेत्र में ही वे लोग ऑटो चलते हैं ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि इसकी वह ध्यान दें और इसको लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।
