Gurugram,21 October-गुरुग्राम में फिर एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है।सदर बाजार के पास गुरुद्वारा रोड स्थित “अनुश्री ज्वेलर्स” की दुकान में दो महिलाएं ग्राहक बनकर दाख़िल हुईं और मौका पाकर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुराकर फरार हो गईं।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं सोने की रिंग देखने के बहाने धीरे-धीरे आभूषणों को चुराती हैं और भीड़ का फायदा उठाकर बाहर निकल जाती हैं।
अक्षत गुप्ता, संचालक, अनुश्री ज्वेलर्स:”हमने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी और वीडियो फुटेज सौंप दी है। हमें उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।”इससे पहले झाड़सा गांव में भी एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी,जिससे शहर में चोरों की सक्रियता स्पष्ट होती है।
