आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने की प्रेसवार्ता..प्रदेश भर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने प्रेसवार्ता के माध्यम से प्रदेश भर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किये। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर रावत ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की जब खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ग्रह क्षेत्र में ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का दिवालिया निकला पड़ा है जिससे साफ़ जाहिर है की प्रदेश की स्वास्थ्य व्यस्था किस तरह बदतर होंगी।
भाजपा केवल जुमलों की राजनीती करती है 
 जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर रावत ने कहा की भाजपा केवल जुमलों की राजनीती करती है उन्हें जनता की सेवा से कुछ नहीं लेना देना। उन्होंने कहा कि   खुद स्वास्थ्य मंत्री के ग्रह जिले में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल हैं तो प्रदेश में क्या हाल होगा। रावत ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में बेटियां अव्यवस्थाओं का शिकार है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार   एक तरफ घोषणा करते हैं की हम प्रदेश में 800 जन ओषधि केंद्र खोलेंगे जबकि  केवल 93 जन ओषधि केंद्र खोले और 50 जन ओषधि केंद्र बंद कर दिए। उन्होंने कहा की सभी अस्पतालों में कमीशन एजेंटों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी ऐसी व्यवस्था की हैं की दोनों प्रदेशों में स्वास्थ्य की क्रांति आ गयी है।
लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में करवाना पड़ता है  इलाज 
आयुष्मान को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा की जब सरकार पेमेंट ही नहीं करती तो इलाज कहाँ से होगा। उन्होंने कहा कि इस चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों के बदहाल हालात की वजह से लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता है, जहां इलाज बहुत महंगा है। उन्होंने कहा कि बड़े प्राइवेट अस्पताल सीजीएचएस पैनल में इलाज करने से बचते हैं। अपॉइंटमेंट के लिए लटका देते हैं, क्योंकि सरकार से कम पैसे मिलते हैं और लंबे समय के बाद मिलते हैं। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड पर इलाज के रेट सीजीएचएस से भी 20% कम है और सरकार अस्पतालों को पैसा देती नहीं, इसलिए प्राइवेट अस्पताल सीजीएचएस और आयुष्मान कार्ड पर इलाज करने से बचते हैं। उन्होंने कहा की आगे आने वाले चुनावों में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी जिसकी प्रार्थमिकता रहेगी बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था करना।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.