एक भी भर्ती ठीक से नहीं करवा पा रही बीजेपी सरकार… युवाओं को दे रही अजीबो गरीब सलाह : AAP

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा में एक भी भर्ती सही से नहीं हो पा रही है।हरियाणा 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं और 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कही ।अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को नौकरी के अवसर देने के बजाए उन्हें अजीबो गरीब सलाह देते हैं ।  जब हरियाणा के पढ़े लिखे युवा सीएम से नौकरी मांगते हैं तो वे कहते हैं कि आप सब्जी बेच लीजिए, वो भी एक रोजगार है ।
भाजपा सरकार में 40 पेपर लीक हो चुके
 अनुराग ढांडा ने   कहा कि इस बार हाईकोर्ट ने भी 816 शिक्षकों की भर्ती को लेकर एचएसएससी को फटकार लगाई है और भर्ती प्रक्रिया सही से न करने को लेकर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब तक 40 पेपर लीक हो चुके हैं, कोई भी परीक्षा सही ढंग से नहीं हो पा रही। जिन परीक्षाओं में पेपर लीक हो जाते हैं उससे बच्चों का भविष्य खराब और नौकरियां देने के बाद विज्ञापन वापस लिया जा रहा है, उससे भी बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में बेरोजगारी की इतनी बुरी हालत कर दी है कि जब फोर्थ क्लास के लिए भी भर्ती निकली है तो उसके लिए भी लाखों युवा उसके लिए अप्लाई करते हैं, जिसमें पीएचडी और मास्टर्स भी होते हैं। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर-1 हो गया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं और 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। 71000 पद तो केवल शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं और 4500 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर और 30 हजार से ज्यादा स्कूलों में पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी तो दूर की बात है। जब सरकार ने 60000 टेंपरेरी जॉब देने की कही तो उसके लिए भी पूरे हरियाणा से 13 लाख से ज्यादा आवेदन आ गए। हरियाणा में ये हालत आज बेरोजगारी की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 और 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है।राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क...

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.