कुरुक्षेत्र 9 जुलाई : कुरुक्षेत्र के 152 D पर देर रात एक हादसा हो गया हादसे में एक स्विफ्ट गाड़ी चलते हुए ट्रक में पीछे जा टकरा जिससे गाड़ी में आग लगी, गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें से तीन लोगो की जलकर मौके पर ही मृत्यु हो गयी वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी हॉस्पिटल चल रहा है
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची ,मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया की गाड़ी में 4 लोग सवार थे जिनमे से 3 की मौत हो चुकी है एक गंभीर घायल है जिसका इलाज चल रहा है उन्होंने बताया की गाड़ी झज्जर से चंडीगढ़ जा रही थी ट्रक के पीछे टकराने से इस गाड़ी में आग लग गई ,मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है ।
