प्रदेश भर के सभी जिलों से डॉक्टर पंचकूला पहुंचे, स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

पंचकूला 9 जुलाई : हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर प्रदेश भर के सभी जिलों से डॉक्टर पंचकूला पहुचे ओर सेक्टर 6 में स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर डॉक्टरों ने अपनी लंबित मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से आए डॉक्टरो ने सेक्टर 6 स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ रणदीप सिंह पुनिया से मुलाकात की ओर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया ओर ज्ञापन भी सौंपा।

हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया और महासचिव अनिल यादव की अध्यक्षता में आज हरियाणा भर से सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों के द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और इसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया से बैठक कर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा।

हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने बतायाकि उनकी मांगे बहुत पुरानी चल रही है उन्होंने क्या की सरकार के समक्ष कई बार यह बात रख चुके हैं कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है उन्होंने कहा कि जितने डॉक्टरों की जरूरत है उसे तीसरा हिस्सा भी डॉक्टर नहीं है और इसके चलते पब्लिक और डॉक्टर दोनों परेशान है उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाए उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी मांग है कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती पर रोक लगाई जाए और इसके नियमों में संशोधन किया जाए। उन्होंने कहाकी डॉक्टरों की मांग है कि स्पेशलिस्ट केडर बनाने की मांग है उस पर भी कोई कार्यवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को सरकार गंभीरता से ले। उन्होंने कहाकी इसके इलावा पीजी कोर्स बॉन्ड में राशि एक करोड़ से 50 लाख की जाए। उन्होने कहाकि जो डॉक्टर कोर्स में जाते हैं उनसे एक-एक करोड रुपए के दो बॉन्ड लिए जाते हैं और इस पर सहमति भी बन चुकी थी कि एक करोड़ से 50 लाख की जाएगी लेकिन अभी तक उसको लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहाकि जो क्लास वन अधिकारी जो 24 घंटे लोगों की सेवा में लगे रहते हैं उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात क्या होगी। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें कोरोना वॉरियर कहती थी आज उन्हें कोरोना वॉरियर को अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस के इलावा केंद्रीय सरकारी डॉक्टर के समान एसपी ,भत्तो का प्रावधान के प्रस्ताव को शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों का समाधान करें अन्यथा 15 जुलाई को 2 घंटे के लिए हरियाणा के डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे और फिर भी मांगे नहीं मानी जाती तो 25 जुलाई को हम सभी सर्विस बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे और अगर किसी पब्लिक को असुविधा होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी,6 महीने पहले भी उन्हें आश्वासन दिया गया था जिसके चलते उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था और 6 महीने का समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इसको लेकर डॉक्टर में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री के साथ भी बैठक हो चुकी है और हम मुख्यमंत्री हरियाणा से हम मुख्यमंत्री बैठक करने के लिए समय लेने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला...

मुंडन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम: करनाल में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सामूहिक रूप से सिर मुंडवाए। नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों में से करीब 10 कर्मचारियों ने एक-दूसरे के सिर मुंडवाकर...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

मंडी,धर्मवीर-:कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित टनलों में से एक को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल के शुरू होने...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

राहुल चावला,कांगड़ा-:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक उनके स्वागत के...

नेपाल में मौत को मात देकर वापिस अपने गांव लौटा मंडी का ज्ञान सिंह

मंडी,धर्मवीर-:नेपाल त्रास्दी में जहां सैंकड़ों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी वहीं कुछ खुशनसीब ऐसे भी हैं जो एक तरह से मौत को मात देकर वापिस अपने घर लौट आए हैं।इन्हीं में से एक हैं मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले मलोह गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह। ज्ञान सिंह बीते करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.