मंडी : धर्मवीर ( TSN)- चुनावी आचार संहिता के बीच राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब की खेप को लेकर धर पकड़ तेज कर दी है। बीती शाम को विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त अनिल शर्मा की अगुवाई में सात स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो स्थानों पर 200 पेटी व 16 लीटर अवैध श*राब की खेप को पकड़ा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4:30 बजे मंडी के आसपास लगभग सात विभिन्न स्थानों पर रेड की गयी। पहले मामले में अ*वैध 16 लीटर शराब पकड़ी और जिसे कब्जे में लेकर मामले का निपटारा करते हुए 10 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं, दूसरे मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा मंडी जोगिंद्रनगर सड़क पर एक गाड़ी से 200 पेटी श*राब बरामद की गई है। इसमें अंग्रेजी श*राब और बीयर बिना कागजात के पकड़ी गई है। इस खेप में 50 पेटी बीयर और 150 पेटी अंग्रेजी श*राब की है। यह खेप नेरचौक से जोगिंद्रनगर में बेचने के लिए छुपा कर पिकअप गाड़ी में ले जाई जा रही थी। मौके पर कोई भी कागजात दिखाने पर गाड़ी को शराब सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। सदर थाना में कारवाई के उपरांत आगामी कार्रवाई के लिए केस को पधर थाने में भेजा गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि 200 पेटी अवैध श*राब को लेकर पधर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। श*राब और गाड़ी थाने के हवाले करवा दी गई है। उन्होंने चुनाव के दौरान विभागीय टीमें मुस्तैद हैं और गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
