/ Aug 29, 2026

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ने बनाई अनोखी डिवाइस..स्किन प्रॉब्लम से मिलेगा छुटकारा

सिरसा,5मार्च-अक्सर देखने में आता है ब्लैक बोर्ड को साफ करने से उत्पन्न डस्ट से हाथों में इन्फेक्शन और चॉक की धूल से श्वास रोगों में भी बढ़ोतरी होती है।साथ ही कक्षाओं में कहीं भी डस्टर की धूल झाडऩे से कक्षा की सुंदरता भी बिगड़ती है।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर हरीश रोहिल व उनकी टीम ने आटो मैटिक चाक डस्टर क्लीनिंग डिवाइस बनाकर इन सभी समस्याओं से निजात दिलाई है।उस डिवाइस के प्रयोग से जहां इन्फेक्शन भी नहीं होगा और ब्लैक बोर्ड भी साफ होगा।

डस्टर साफ होने वाली चाक की धूल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और अगर एक सीमित मात्रा तक इसे पौधों में डाला जाए तो यह खाद का काम करती है।इसलिए चॉक की धूल पेड़-पौधों के लिए जीवनदायिनी भी बनेगी।6 फरवरी 2025 को इसका पेटेंट भी हो चुका है।विश्वविद्यालय ने पेटेंट के बाद इसके मॉडल को मार्केट वाइबल प्रोडक्ट बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट को 2 लाख 70 हजार रुपये का अनुदान भी दिया है,ताकि अलग अलग स्कूलों में इसके माडल तैयार करके इसके टेस्ट किए जाएंगे।

क्यों पड़ी डिवाइस बनाने की जरूरत

प्रोफेसर हरीश रोहिल ने बताया कि दो साल पहले उसके हाथ की अंगुलियों में इन्फेक्शन हो गया।जब चिकित्सक से सलाह ली तो पता चला कि चाक की धूल से एलर्जी हुई।इसके पश्वात उसके मन में एक मशीन बनाने का आइडिया आया, ताकि धूल किसी के कपड़े पर ना गिरे।क्योंकि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अधिकतर ब्लैक बोर्ड पर चाक का प्रयोग होता है।इसे साफ
करने के लिए केवल डस्टर या कपड़ा ही एकमात्र चीज है।बोर्ड को साफ करने के बाद चाक मिट्टी को निकालने के लिए उसे दीवार या बेंच पर ही झटकाया जाता है।इस दौरान खुद भी व्यक्ति चाक की धूल से नहीं बच सकता। इसके बाद आटोमैटिक चाक डस्टर क्लीनिंग मशीन बनाने की सोची।पहले हमने प्री माडल के तौर पर लड़की का बाक्स लिया। इसमें मोटर के अतिरिक्त एक सेल,एडाप्टर और सेंसर का प्रयोग किया गया। डस्टर को डिब्बे में रखने पर हल्का सा प्रेस करने पर मशीन आन हो जाएगी। मशीन चालू होने के बाद यंत्र मिट्टी को खींच लेगा और इसे बॉक्स में इक्क्ठा करेगा।जब डस्टर को उठाया जाएगा तो मशीन बंद हो जाएगी। प्रोफेसर हरीश ने बताया कि अब नया माडल कांच और प्लास्टिक मिश्रित अकरेलिक शीट से तैयार किया जाएगा। यह डिवाइस एसी और डीसी में होगी।एक बार बैटरी रिचार्ज करने पर 15 दिन तक चल सकती है।

एक महीने का लगा समय

वोल 2 इस मशीन को तैयार करने में टीम को करीब एक महीने का समय लगा।इसे बनाने में सीडीएलयू के डा. हरीश रोहिल के साथ डा. नरेंद्र कुमार,डा. मंजू रोहिल, नरेंद्र धामू, गाजियाबाद के प्रदीप कुमार पाठक, सरदूलगढ़ से राकेश कुमार,अमेठी यूनिवर्सिटी से डा. यशपाल सिंह, एमडीयू रोहतक से डा. गोपाल सिंह ने टीम वकज़् के तौर पर काम किया। इसके बाद 11 मार्च 2023 को टी ने इसे पेंटेंट करवाने के लिए मिनिस्ट्री आफ कामसज़् एंड इंडस्ट्री के कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेड माकज के पास आवेदन किया था।जिसके बाद 12 अप्रैल 2024 को कंट्रोलर जनरल आफ पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेड माकज़् ने अपने जनज़्ल में इसे प्रकाशित किया। जिसके बाद डिवाइस की तकनीक को लेकर हियरिंग हुई और 6 फरवरी 2025 को प्रोफेसर हरीश रोहिल को इसका पेटेंट मिला।

पेटेंट कोरपोरेशन ट्रीटी के लिए किया जाएगा आवेदन

प्रोफेसर हरीश रोहिल ने बताया कि इस तकनीक को विदेशों में पेटेंट करवाने के लिए पीसीटी के पास आवेदन किया जाएगा।यदि यह आवेदन मंजूर हो जाता है तो एक निश्चित समय तक पीसीटी के अधीन आने वाले 158 देशों में हमारे पेटेंट को मान्यता मिल जाएगी और हम किसी भी देश में पेटेंट फाइल कर पाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.