/ Oct 13, 2026

पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के खिलाफ निकाली भड़ास..बोले अब यह पार्टी गद्दारों की पार्टी बन चुकी

यमुनानगर,6 अगस्त :यमुनानगर की रादौर में पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने महापंचायत कर भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी गद्दारों की पार्टी बन चुकी है. गद्दारी करो और टिकट हासिल करो,ऐसे में अगर पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो उनके पास लगती लाडवा की सीट से भी मुख्यमंत्री को हाथ धोने पड़ेंगे.यही नहीं कर्णदेव का दावा है कि  पार्टी ने निर्णय नहीं बदला तो जगाधरी से लेकर करनाल तक भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
यमुनानगर के रादौर और इंद्री से टिकट चाहने वाले पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज को दोनों ही विधानसभा से टिकट नहीं मिली. इसके बाद करण देव कंबोज ऐसे नाराज हुए की मुख्यमंत्री को उनके घर पर आकर उन्हें मनाना पड़ा कर्ण देव कंबोज ने मुख्यमंत्री से हाथ तक नहीं मिलाया और आज महापंचायत कर भाजपा के खिलाफ जमकर बढ़ास निकाल दी. कंबोज ने कहा कि भाजपा अब वह पार्टी नहीं रही, अब तो यह है की गद्दारी करो और टिकट हासिल करो ऐसे उनका दावा है कि इंद्री से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की तो जमानत तक जब्त हो जाएगी.जबकि उन्होंने रादौर से भाजपा के उम्मीदवार श्याम सिंह राणा को गद्दार साबित करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ कई बार गद्दारी की है.अब पार्टी उन्हें ही मैदान में उतर रही है और यही कारण था कि उन्होंने तुरंत इस मामले को देखते हुए अपना त्यागपत्र पार्टी को सौंप दिया.
आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे  चुनाव 
कर्णदेव कंबोज ने  महापंचायत में  निर्णय लिया गया कि अगर पार्टी ने निर्णय नहीं बदला तो वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.हालांकि कर्ण देव ने यह भी साफ किया कि उन्हें कई पार्टियों से न्योता भी आ चुका है,लेकिन वह आजाद रहकर ही चुनाव लड़ने के इच्छुक है.कंबोज ने यहां तक कह दिया कि पार्टी के निर्णय पर ही आगे विचार होगा. अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो उनके विधानसभा के साथ लगती लाडवा विधानसभा पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री को भी इस सीट से हाथ धोना पड़ सकता हैं.यही नहीं जगाधरी से लेकर करनाल तक भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा.
टिकट वितरण के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री का हाथ 
कर्ण देव कंबोज ने इस टिकट वितरण के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री का हाथ बताया है और कहा कि उन्हें की बदौलत यह सब कुछ हो रहा है,लेकिन उनको नाराजगी मौजूदा मुख्यमंत्री से थी.क्योंकि मुख्यमंत्री उनके साथी भी है और वह वाली बातें जानते हैं कि कंबोज ने कितना पार्टी के लिए काम किया है मुख्यमंत्री ने उनकी वकालत नहीं की तो यही वह कारण था कि उन्होंने उनसे हाथ तक नहीं मिलाया. कर्ण देव कंबोज का कहना है कि उन्हें अब दिल्ली बुलाया गया है और वहां पर क्या बात होती है उसका वह आकर बताएंगे,लेकिन जिस प्रकार पार्टी ने किया है,उसे अब पूरी तरह से मन बना लिया है कि वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.