शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग करने में हिमाचल प्रदेश की जनता में खासा उत्साह देखा गया. सुबह जैसे ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई तो लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों की ओर बढ़ती नज़र आई. प्रदेश के कई निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 1:00 बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रदेश में मतदाताओं की कुछ एसी तस्वीरें भी सामने आई, जिन्होंने स्वास्थ्य ठीक न होते हुए भी लोकतंत्र के इस पर्व में वोट की आहुति डाली और एक जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश दिया.वहीं बहोत से बुजुर्गो ने भी अपना मतदान किया.
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले के चुवाड़ी मतदान केंद्र में विमला शर्मा ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंची.अस्वस्थ होने के बावजूद, विमला शर्मा का ये उत्साह देख हर कोई हैरान था.
कुष्ठ रोग अस्पताल लोहांजी में उपचाराधीन मतदाताओं ने किया वोट
वहीं सोलन में स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल लोहांजी में 12 बजे तक 100% मतदान हो गया. यहां पर पांच मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना था, यह वह लोग हैं जो यहां पर अस्पताल में उपचाराधीन है। इन लोगों का कहना है कि वह हर बार अपने वोट का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि अच्छी सरकार चुनकर आए। इन मतदाताओ में परगो देवी, अमर सिंह, ब्रजलाल, सोहन लाल और अमर सिंह शामिल है।
इन बुजुर्ग महिलाओ ने भी किया वोट
नालागढ़ के वार्ड नंबर एक की रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला दविंदर कौर ने भी मतदान किया.नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र पोलिंग बूथ सलेहंड़ा में 81 वर्षीय दो बुजुर्ग महिलाओ ने वोट किया.
