शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज चुनाव हो रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस के नेताओं ने अपने अपने पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान किया.वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उत्तर प्रदेश में अपना वोट दिया. आज हिमाचल प्रदेश के साथ साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान हो रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के तहत सेंट एंड्रयूज़ इंटर कॉलेज गोरखपुर में प्रातः 8.30 बजे मताधिकार का उपयोग किया। इस अवसर पर, राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय भावड़ा में अपना वोट डाला।वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी बेटी डॉ. आस्था के साथ हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोंदपुर जयचंद में वोट डाला गया।वहीं मांगल (कंधर) में सीपीएस व विधायक अर्की संजय अवस्थी ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया. धर्मशाला में उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने भी मतदान किया.
