/ Aug 30, 2026

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बोली..हरियाणा में डेंगू के मामलों में कमी

चंडीगढ़, 3 दिसबर— हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने हरियाणा में डेंगू के मुद्दे पर कहा है कि हरियाणा में डेंगू के मामलों में लगातार कमी आ रही है। राज्य सरकार डेंगू को लेकर सजग और गंभीर है। डेंगू के घटते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सरकार की सख्त निगरानी और सक्रिय उपायों का नतीजा है।स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सरकार ने लगातार राज्य में बड़े पैमाने पर फॉगिंग और मच्छर भगाने वाली दवाओं का छिड़काव करवाया है।राज्य के लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने और डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार ने  अभियान चलाए ।
डेंगू की रोकथाम में आम लोग भी करें सहयोग
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू की रोकथाम में आम लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा  कि जहां भी पानी जमा है, वहां लोग तेल डाल सकते हैं ताकि मच्छर न पनप सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद डेंगू के कुछ मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन सरकार लगातार लोगों को जानकारी और जागरूकता देकर मामलों को कम करने की कोशिश कर रही है।
एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदूषण के कारण बीमारियों के बढ़ने का डर है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल स्थिति बेहतर रही है। सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसका स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। किसानों के दिल्ली कूच के मुद्दे पर आरती राव ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से लेती है, लेकिन विरोध प्रदर्शन के दौरान अन्य नागरिकों को परेशानी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा, “हमें बाकी लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए और सड़कें जाम करके  दूसरे  को परेशान नहीं करना चाहिए।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.