सत्ता से बाहर होने पर चार्ज शीट बनाना भाजपा की पुरानी आदत..लेकिन कभी एक्शन नहीं होता- जगत सिंह नेगी

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 2 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. सत्ता पक्ष ने इन 2 सालों को कामयाबी भरा बताया है तो वहीं विपक्ष इसे विफलताओं से भरा कार्यकाल बता रहा है. भाजपा के आरोपों पर अब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पलटवार किया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि चार्ज शीट बनाना भाजपा की पुरानी आदत है पर इस पर कभी एक्शन नहीं होता है. उन्होंने जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी गणना उन मुख्यमंत्री में होगी जो केवल बड़ी-बड़ी बातें करते रहे मगर काम कुछ नहीं किया. वहीं इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भाषण के दौरान रोके जाने पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि समय की कमी के चलते उन्हें जल्दी भाषण खत्म करने को कहा गया इसमें कुछ गलत नहीं है.
जयराम न जाने कहां से लेकर आए ये आंकड़ा 
हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सत्ता से बाहर रहने पर भाजपा चार्ज शीट लाती रही है यह भाजपा की पुरानी आदत है. लेकिन सत्ता में आने पर इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है. इस दौरान उन्होंने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा की जय राम ठाकुर बाल की खाल  निकालने में एक्सपर्ट है.कार्यक्रम पर 25 करोड़ खर्च कर दिए गए यहां आंकड़ा वह न जाने कहां से लेकर आए. उन्होंने कहा कि अपने समय में भाजपा ने खूब रैलियां की. अभी तक एचटीसी का 18 लाख रुपए नहीं चुकाया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में सबसे कम खर्च किया है. इस दौरान जयराम ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर और भाजपा के लोग हिमाचल के हितैषी नहीं है आपदा में 10,000 करोड़ का नुकसान हुआ लेकिन इसका छठा हिस्सा भी प्रदेश सरकार को नहीं मिल पाया अब भाजपा सांसदों ने 900 करोड़ की मांग प्रदेश के लिए की है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सांसदों की देर से नींद खुली पर खुली तो सही.
भाजपा को अपने घर में झांकने की जरूरत
वहीं दो साल पूरे करने पर बिलासपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रोके जाने पर भाजपा कांग्रेस को निशाने पर ले रही है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा को अपने घर में झांकने की जरूरत है कि वहां किस-किस का अपमान हो रहा है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री के बीच अभिवादन नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समय की कमी थी ऐसे में जल्दी भाषण खत्म करने को कहा गया जिसमें कुछ गलत नहीं है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.