/ Aug 31, 2026

हिमाचल उपचुनाव में तीन में से दो सीटे जीतने पर कांग्रेस में जश्न का माहौल

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल में तीन विधानसभाओं के उपचुनाव में से कांग्रेस ने दो पर जीत कर दर्ज की है दो सीटें जीतने पर कांग्रेस में जश्न का माहौल है। सीएम आवास ओक ओवर में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओ द्वारा मिठाई बांटी जा रही है और पटाखे फोड़े जा रहे है। वही नेता ओर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री  को बधाई देने ओक ओवर पहुंच रहे है।वहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर  पहुंचे और मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी।
अब दोबारा से कांग्रेस विधायकों की संख्या हुई  40 -CM
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह कहा कि यह धन बल पर जनबल की जीत है .भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा और कांग्रेस के विधायक खरीदे और तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दिया. 6 उपचुनाव में कांग्रेस ने चार में जीत दर्ज की और तीन उपचुनाव में कांग्रेस ने दो पर जीत दर्ज की है और 2022 में कांग्रेस के 40 विधायक थे और अब दोबारा से कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है।
कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता ने लगाई  मोहर  
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि पूरे देश में जहां-जहा उपचुनाव हुए हैं वहां पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है प्रदेश में तीन में से दो सीटें कांग्रेस ने जीती है। कांग्रेस ने जो जो वादे भी प्रदेश की जनता के साथ किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। चुनाव में भी कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता ने मोहर लगाई है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार  मजबूत -विक्रमादित्य सिंह 
वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देहरा और नालागढ़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की है और हमीरपुर में कुछ मतों से हारे हैं जिसका दुख है लेकिन इन चुनाव के नतीजे ने यह साफ संदेश दे दिया है कि जिस तरह की राजनीति भाजपा दल बदल की प्रदेश में चलने की कोशिश कर रही थी, उसे जनता ने नकार दिया है. प्रदेश की कांग्रेस सरकार  मजबूत सरकार है और जो भी वादे प्रदेश की जनता के साथ किए हैं,उन्हें पूरा किया जा रहा है और पूरे प्रदेश का एक सम्मान विकास करने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.