हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, जरूरतमंदों को मिली आर्थिक व भूमि सहायता

शिमला,15 अप्रैल-:शिमला में आयोजित हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य की विभिन्न विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए गए।
सिविल सर्विसिस अवॉर्ड के तहत उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग को संस्थागत श्रेणी में सम्मानित किया गया, जबकि बल्ह (मंडी) की उप-मंडलाधिकारी स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार मिला।प्रेरणा स्रोत सम्मान के अंतर्गत शिमला की चारू शर्मा और किन्नौर की छोनजिन ऐंग्मो को व्यक्तिगत श्रेणी में नवाजा गया। वहीं, महिला कबड्डी खिलाड़ियों के समूह—रितु नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा, भावना देवी और चंपा ठाकुर—को सामूहिक श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त चमियाणा अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग को भी इस सम्मान से नवाजा गया।
हिमाचल गौरव पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में पद्मश्री प्रेम लाल गौतम, डॉ. ओ.पी. शर्मा, डॉ. ब्रिज शर्मा, हरलीन कौर और स्नेहलता को प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला स्तरीय पुरस्कार भी दिए गए। साथ ही परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 24 परिवारों को वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत भूमि पट्टे वितरित किए। इसके अलावा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 9 लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। यह योजना विधवाओं, निराश्रित और एकल महिलाओं को कुल तीन लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी ने दूरदृष्टि से धर्मांतरण की साजिश को पहचाना : रामगोपाल

मोगा, (दलजीत विक्की)। धर्म जागरण मंच के प्रांत संयोजक रामगोपाल ने कहा कि पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी दूरदृष्टि रखने वाले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने पंजाब में धर्मांतरण की संभावित साजिश को समय रहते पहचानकर सनातन धर्मावलंबियों में धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता पैदा करने के लिए व्यापक प्रयास किए। शहीदी स्मारक, मोगा में पंडित श्रद्धानंद फिल्लौरी...

बेटे को बचाने नहर में कूदा 78 वर्षीय पिता, दोनों की मौत; दो दिन बाद एक साथ मिले शव

करनाल -:करनाल के निसिंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को नहर में डूबता देख उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता ने नहर में छलांग लगा दी।तेज बहाव के चलते पिता और पुत्र दोनों पानी में बह गए।करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव राजौंद गांव के...

घरौंडा में खूनी संघर्ष: रॉड के वार से युवक की मौत, आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा

करनाल-:करनाल के घरौंडा में शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।वीर राइस मिल के पास हुए विवाद में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और...

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव को ‘नॉर्मल रूटीन’ बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह सामान्य प्रक्रिया थी तो सरकार ने पंचायती राज चुनावों...

शिक्षा मंत्री बोले ,दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है।उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत दुर्ग रहा है,लेकिन पंचायतीराज चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.