/ Aug 31, 2026

मंडी मे बारिश और बर्फबारी के कारण 10 ट्रांस्फार्मर और 3 सड़कें अभी तक बंद

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- मंडी जिला में बीते शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश और बर्फबारी के कारण 10 ट्रांस्फार्मर और तीन सड़कें अभी तक बंद पड़ी हुई हैं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि ट्रांस्फार्मर और सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरेंज अलर्ट के चलते जिला के उपरी क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में काफी बारिश हुई है। इस बारिश के कारण 20 लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। सराज, थलौट और मंडी डिविजन में एक-एक सड़क बंद है। इसके अलावा जहां बर्फबारी हुई है उन क्षेत्रों में 10 ट्रांस्फार्मर बंद पड़े हुए हैं। इन सभी की बहाली का कार्य जारी है और जल्द ही इन सभी को बहाल कर दिया जाएगा।

मंडी जिला में  हुई बारिश बर्फबारी से हुआ 20 लाख का नुकसान

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने लोगों से ऐसी परिस्थितियों में अधिक उंचाई वाले स्थानों या फिर उन स्थानों पर न जाने की अपील की है जहां पर खतरा हो सकता है। इसके साथ ही डीसी मंडी ने राहत कार्यों में जुटे कर्मियों का सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी डयूटी पर तैनात हैं वे लोगों की सुविधा और सहयोग के लिए ही हैं। इसलिए उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनकी मदद की जानी चाहिए।पिछले 48 से 60 घंटों में बारिश और बर्फबारी से 10 ट्रांस्फार्मर और तीन सड़कें अभी तक बंद हैं 20 लाख का नुसकान हुआ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.