मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी जिला के लारजी में ब्यास नदी में पर बने लारजी डैम में भारी मात्रा में सिल्ट आने से लारजी पावर हाउस की मशीनें बंद कर दी गई हैं। जिसके कारण डैम प्रबंधन द्वारा लारजी डैम से लगभग 100 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर बाद में भी अतिरिक्त पानी नदी में छोड़ा जा सकता है।ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को नदी नलों की तरफ ना जाने की हिदायत दी गई है.
बता दें कि पानी छोड़ने से ब्यास नदी के निचले इलाकों में जलस्तर में बढौतरी हो जाएगी। एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि ब्यास नदी के नीचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लोगों को लोगों ब्यास नदी के किनारे न जाने की चेतावनी देने के लिए हूटर बजाए जा रहे हैं और पब्लिक एडैªस सिस्टम (ध्वनि प्रसार यंत्रों) के माध्यम से जगह-जगह अनाउसमैंट की जा रही है.
