फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ अधिकारियो पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़े इसको लेकर कुछ नीचे के अधिकारी ऐसी स्थिति बनाने का प्रयास कर रहे थे और ऊपर के अधिकारियों को भी भ्रमित कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस सारी स्थिति से अवगत करा दिया और आगे से हरियाणा में किसी भी विधायक को ऐसी परेशानी ना हो इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी।
नयनपाल रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं इसलिए उन्होंने जनता के कामों की अनदेखी करने वाले अधिकारी और विकास कार्यों में अड़चन डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ यह आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के सच्चे सिपाही हैं और बीजेपी को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। चुनाव में अगर बीजेपी टिकट देगी तो वह बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और अगर टिकट नहीं मिली तो आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज कराएंगे।
