/ Oct 13, 2026

शिमला में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जन आक्रोश रैली..सुक्खू सरकार को बताया विफल

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शिमला में भारतीय जनता पार्टी ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान सरकार से 10 गारंटियों को लेकर सवाल पूछे गए. साथ ही राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया गया. भाजपा नेताओं ने पूछा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जो 10 गारंटी दी थी, उसका क्या हुआ. साथ ही आरोप लगाए गए की कांग्रेस ने बीते दो साल में सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया है.
नेता  प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दो साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है. बीते दो साल में राज्य का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है और हर वर्ग परेशान हुआ है. अब 11 दिसंबर को सरकार जश्न मनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि यह जश्न नहीं, बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है. उन्होंने कहा कि जनता भी यह सवाल पूछ रही है कि आखिर दो साल में ऐसा क्या किया गया, जिसका जश्न मनाया जा रहा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया कि सरकार की असलियत को जनता तक ले जाने का काम करेगी. इसके लिए लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में धरना प्रदर्शन किया जा रहे हैं और विपक्ष कांग्रेस सरकार की सच्चाई जनता तक पहुंचा रहा है. इस जन आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विशेष तौर पर हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन मौजूद रहे.
वहीं, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने पूछा कि बिलासपुर में किस बात का जश्न मनाया जा रहा है.राज्य की जनता तो परेशान हो रही है. बिलासपुर के जश्न में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं. बिंदल ने कहा कि यह तो जश्न ए बर्बादी है. राज्य को युवा रोजगार और महिलाएं 1500 रुपए को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं. 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला गया. आज सरकार के पास कोई जवाब नहीं है. यह जश्न लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए मनाया जा रहा है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.