/ Jun 26, 2026

पंडोह डैम से छोड़ा जा रहा 21400 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी, नदी किनारे जाने से करें परहेज

मंडी, धर्मवीर ( TSN): मंडी जिला में पिछले तीन दिनों से बारिश का क्रम लगातार जारी है। ऐसे में पंडोह डैम  से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जल स्तर बढना शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही सुकेती खड्ड व ब्यास नदी के तट पर बने पंचवक्त्र महादेव मंदिर की पौंड़ियों तक ब्यास पहुंच गई है। बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा पंडोह  डैम से 21400 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। 4 और 5 नंबर गेट से यह पानी छोड़ा जा रहा है। बीबीएमबी प्रबंधन की माने तो शनिवार सुबह लारजी डैम के 9 मीटर तक गेट खोले गए थे। जिसके बाद सुबह 7 बजे के करीब पंडोह डैम के दो गेट खोले गए हैं ।
29248 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी पंडोह डैम पहुंच रहा 
एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है। वहीं एक्सईएन बीबीएमबी पंडोह विवेक चोपड़़ा से बात की गई तो उन्होने बताया कि  29248 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी पंडोह डैम पहुंच रहा है। लारजी डैम प्रबंधन द्वारा अब डैम के गेट आधे बंद कर दिए गए है। पंडोह डैम में भी पानी की स्थिती पूरी तरह नियंत्रण में है, लोगों को किसी भी सूरत से घबराने की आवश्यक्ता नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है।किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे,अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी कर रहे हैं।नेगी...

शिमला में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल की याद में प्रदर्शनी आयोजित

शिमला,संजू-:देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया। इसी कड़ी में शिमला में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के बाहर आपातकाल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई,जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव...

फरीदाबाद में महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर भी शिकायत न सुनने का आरोप

फरीदाबाद-:पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और सम्मान की नींव पर टिका होता है,लेकिन फरीदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने नशे की लत पूरी करने के लिए उसे एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की।जब...

मुख्यमंत्री सुक्खू की कसौली को बड़ी सौगात: जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ मंजूर, प्राथा स्कूल बनेगा सीबीएसई संस्थान

शिमला,25 जून-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने जोहड़जी-मल्ला सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने,जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.