/ May 16, 2026

पशुओं की 21वीं गणना शुरू..पहली बार अलग से हिमाचली पहाड़ी गायों की होगी गणना..

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी पशुओं की 21वीं गणना शुरू हो गई है। प्रदेश हिमाचल में इस बार पहाड़ी गायों की अलग से गणना की गणना की जाएगी। जिनके लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किया है। इससे पहले प्रदेश में कभी भी पहाड़ी गायों की अलग से गणना नही की गई है और इसी कारण प्रदेश सरकार के पास पहाड़ी गायों का कोइ डाटा मौजूद नहीं है। विभाग द्वारा पहले गाय में सिर्फ देसी और विदेशी नस्लें ही काउंट की जाती थी। 21वीं गणना में एक खास बात और है कि इस बार मोबाइल के जीपीएस सिस्टम के माध्यम से पशुओं की यह गणना की जा रही हैै। वहीं इस पशु गणना में सड़कों व गलियों में घुम रहे आवारा कुत्तों व बेसहारा पशुओं को भी शामिल किया गया है।
पहले गाय की सिर्फ दो ही नस्लों की होती थी गणना
जीपीएस सिस्टम के माध्यम से होने वाली इस गणना में सरकार व विभाग के पास पशुओं का इस बार रियल टाइम डेटा सामने आएगा। पशु पालन विभाग जिला मंडी के उपनिदेशक डा. अतुल पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार नस्ल विशेष की गणना को प्रमुखता दी गई है ताकि हर नस्ल का अलग से डाटा तैयार किया जा सके। पहाड़ी गायों को पहली बार अलग नस्ल में शामिल किया गया है जिससे उनका पूरा डाटा एकत्रित होगा। इस गणना के बाद जो डाटा तैयार होगा फिर भविष्य में उसी के तहत सरकार द्वारा पहाड़ी गायों के लिए विशेष प्रकार की योजनाएं बनाई जाएंगी। डा. पुरी ने बताया कि पहाड़ी गाय के अलावा अन्य पशुओं की भी जो स्थानीय नस्लें होंगी उनका डाटा भी अलग से बनाया जाएगा। इसके लिए गणना में इस बार विशेष प्रावधान किया गया है।
65 सुपरिवाइज्र और 522 फार्मासिस्ट डटें हैं मैदान में
वहीं डा. अतुल पुरी ने बताया कि इस बार की गणना जीपीएस आधारित हो रही है। इसलिए इस बात की कोई शंका शेष नहीं रहेगी कि पशुओं की गणना मौके पर जाकर नहीं की गई है। जीपीएस के तहत गणना के लिए जाने वाली हर टीम की लोकेशन ट्रेक की जा रही है और मौके से ही यह सारा डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इस बार की गणना से स्टीक आंकड़े आएंगे। इस कार्य के लिए पशु पालन विभाग ने जिला भर में 65 सुपरिवाइज्र और 522 फार्मासिस्टों को तैनात किया है जो घर-घर जाकर पशु गणना का कार्य कर रहे हैं। यह कार्य 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा किया जाएगा।

बतां दे कि विभाग की अधिकारिक बेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2029 में हुई 20वीं पशु गंणना के आधार पर 59 लाख से ज्यादा पशु हैं। जिसमें 18.29 गाय, 6047 भैंसे, 7.91 भेंडे, 11.08 बकरियां, 1.84 कुत्ते, कुक्कुट 13.42 व 0.39 लाख अन्य पशु हैं। 21वीं पशु गणना पूरे देश भर में 1 सिंतबर से शुरू हो गई है, जो 31 दिंसबर तक चलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.