अमित शाह बोले..हरियाणा कांग्रेस के समय चार फसलों पर मिलता था MSP..अब 24 पर मिल रहा MSP

भिवानी, 17 सितंबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भिवानी जिला के बहल में आयोजित जन आर्शीवाद रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे प्रहार करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।केंद्रीय गृह मंत्री रैली में निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कुलदीप बिश्रोई सहित विभिन्न भाजपाई मौजूद रहे। इस रैली का आयोजन लोहारू से विधायक व निवर्तमान वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किया था। मुख्यमंत्री ने जहां विकास के मुद्दे पर वोट मांगे तो वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय मुद्दों के साथ दक्षिण हरियाणा के सैनिक बाहुल्य क्षेत्र में वन रैंक-वन पेंशन भाजपा द्वारा दिए जाने की बात कही।
कश्मीर  में फिर से आतंकवाद लाना  चाहती है कांग्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव में धारा 370 वापिस करने  आतंकवादी संगठनों को छूट देने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक धारा 370 वापिस नहीं ली जाएगी, बल्कि पाक वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा है, भाजपा यह मानने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद लाने पर अमादा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर एससी, एसटी व ओबीसी का आरक्षण खत्म किए जाने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा  कि राहुल गांधी अमेरिका में आरक्षण हटाने का ब्यान देते है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को छूने भी नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनते ही 2015 में भाजपा ने वन रैंक-वन पेंशन लागू किया तथा अग्निवीर योजना को लेकर जो राहुल गांधी अफवाह फैला रहे है, वह सरासर गलत है। हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार अग्निवीर को राज्य में नौकरी दे रही है। इसके लिए बाकायदा रिर्वजेशन पॉलिसी भी बनाई गई है।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी लिया आड़े हाथों
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान की हुंकार भरने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा बताएं कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में मात्र 4 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया। जबकि भाजपा सरकार आज के समय में 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। उन्होंने नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा किसानों का दाना-दाना खरीदे जाने का वायदा भी दोहराया। उन्होंने मंच से कहा कि हरियाणा प्रदेश में क्रीमिलेयर सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की गई है। दलहन व तिलहन फसलों पर चार हजार रूपये प्रति एकड़ अलग से किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकेले भिवानी जिला के एक लाख 40 हजार के लगभग किसानों को 297 करोड़ रूपये उनके खातों में डाले गए है। 6 लाख 49 हजार लोगों को आयुष्मान का लाभ दिया जा रहा है। भिवानी जिला में 535 करोड़ से मैडिकल कॉलेज बनाया गया। लोहारू व बहल में स्नातक स्तर के कॉलेज बनाए गए। गोकुलपुरा में कृषि विश्वविद्यालय शाखा की स्थापना की गई है।
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने निर्वतान वित्त मंत्री व लोहारू के विधायक जयप्रकाश दलाल को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि हल्के की जनता उन्हे जिताकर चंडीगढ़ भेजे. आगे का कार्य भाजपा पर छोड़ दे। इस प्रकार से उन्होंने जयप्रकाश दलाल को भविष्य में बड़ा पद दिए जाने का इशारा भी दिया। अपने संबोधन में अमित शाह ने चौ. बंसीलाल को भी याद किया तथा हरियाणा प्रदेश को अनाज पैदा करने वाला तथा धाकड़

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.