मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओ में स्थापित होंगे 2213 पोलिंग स्टेशन

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 59 हजार 497 मतदाता है। जिनमें पुरूषों की 6 लाख 90 हजार 534 और महिलाओं की संख्या 6 लाख 68 हजार 963 है। इनमें 12900 सर्विस हैं। जोगिन्द्रनगर विधानसभा में सबसे अधिक 1,02,108 मतदाता हैं जबकि लाहौल और स्पीति विधानसभा में सबसे कम 25,732 मतदाता हैं। पूरे संसदीय  क्षेत्र  15347 दिव्यांग मतदाता हैं और 85 वर्ष की अधिक आयु के 13209 मतदाता हैं। मंडी जिला में कुल 866859 मतदाता हैं। इनमें से धर्मपुर विधानसभा में 82247 मतदाता हैं। धर्मपुर विधानसभा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। धर्मपुर विधानसभा में पुरुष मतदाता 40185 मतदाता हैं और 41075 महिला मतदाता हैं।
लाहौल स्पीति का टशीगंग पोलिंग स्टेशन सबसे अधिक 15,256 फीट ऊंचाई पर
मंडी संसदीय क्षेत्र में 2213 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जिनमें शहरी क्षेत्रों में 120 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2093 पोलिंग स्टेशन होंगे। इनमें से 98 पोलिंग स्टेशन शैडो जोन में होंगे। सबसे अधिक 1403 मतदाता मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा के चौगान स्टेशन में है। वहीं सबसे कम 16 मतदाता किन्नौर जिला का पोलिंग स्टेशन का में हैं। लाहौल स्पीती का टशीगंग पोलिंग स्टेशन सबसे अधिक 15,256 फीट उंचाई पर स्थापित होगा। वहां पर 52 मददाता हैं। सड़क से अधिक 14 किलोमीटर दूरी पर भरमौर का एहलमीं ओर बंजार विधानसभा का शाकटी पोलिंग स्टेशन है। मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं भरमौर, लाहौल-स्पीति, मनाली, कुल्लू, बंजार, आनि, करसोग, सुंदरनगर, नाचन, सराज, द्रंग, जोगिंद्रनगर, मंडी, बल्ह, सरकाघाट, रामपुर और किन्नौर है। इनमें से 9 विधानसभाएं अनारक्षित हैं जबकि 5 अनुसूचित जाति और 3 जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.