/ Nov 27, 2026

भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात

धर्मशाला :राहुल चावला ( TSN)– इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक खेले जाने वाले भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात रहेंगे। मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरा की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मैच के मद्देनजर स्टेडियम को दो सेक्टर यानी इन्नर और आउटर, जबकि शहर को टै्रफिक के लिहाज से सात सेक्टर्स में विभाजित किया जाएगा। यह जानकारी एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने मैच के दौरान सुरक्षा  व टै्रफिक व्यवस्था पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
इस तरह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था  
एसपी ने मैच देखने आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए दाड़ी मैदान को छोड़कर पुलिस ग्राउंड, साई ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड और चीलगाड़ी रोड़ पर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान पूरा दिन क्रिकेट प्रेमियों का आगमन लगा रहता है, ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही शहर में वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी और यह वनवे व्यवस्था भी सुबह मैच शुरू होने के समय और शाम को मैच की समाप्ति तक ही रहेगी।एसपी ने कहा कि टीम खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं तथा उनका प्रेक्टिस सेशन भी रहेगा, ऐसे में शहर व स्टेडियम के आसपास पुलिस सर्विलांस बढ़ा दिया गया है। सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवान जगह-जगह तैनात रहेंगे।
इस बार 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना 
एसपी ने कहा कि जानकारी के अनुसार 8 हजार के करीब दर्शक मैच देखने आएंगे, ऐसे में प्रयास रहेगा कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे तथा दर्शकों के साथ स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। एसपी ने कहा कि धर्मशाला में वनडे वर्ल्ड कप मैचों के दौरान जिला पुलिस ने 25 हजार लोगों को मैनेज किया था, जबकि इस बार 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना है, ऐसे में व्यवस्था सुचारु रखने में पुलिस को आसानी होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना, प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मंडी,धर्मवीर -:मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जिला प्रशासन और मोर्थ अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी हरकत में आए और...

रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर के संघर्ष को किया याद,कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित संविधान बचाओ रैली के मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जमकर सराहना की। उन्होंने पुराने राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की थी,अब उसी...

कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, सितंबर तक पहुंचे 7.75 लाख घरेलू और 29 हजार विदेशी सैलानी

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में विदेशी पर्यटकों के आने का रुझान अब बदलता नजर आ रहा है।पहले जहां धर्मशाला और मैकलोडगंज में यूरोप तथा इजराइल से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती थी,वहीं अब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.