बेटे को बचाने नहर में कूदा 78 वर्षीय पिता, दोनों की मौत; दो दिन बाद एक साथ मिले शव

करनाल -:करनाल के निसिंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को नहर में डूबता देख उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता ने नहर में छलांग लगा दी।तेज बहाव के चलते पिता और पुत्र दोनों पानी में बह गए।करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव राजौंद गांव के पास नहर से बरामद किए गए। दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

खेत में स्प्रे करने गया था पिता-पुत्र

जानकारी के अनुसार,निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा निवासी 78 वर्षीय सतनाम और उनका 20 वर्षीय बेटा मानुष खेत में फसल पर स्प्रे करने गए थे।खेत के पास ट्यूबवेल की सुविधा नहीं होने के कारण स्प्रे टंकी में पानी भरने के लिए मानुष हाबड़ी ब्रांच स्थित बस्तली नहर के पास गया था।इसी दौरान पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के गहरे पानी में जा गिरा। उसे डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया,लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।

बेटे को डूबता देख पिता ने लगा दी नहर में छलांग

बेटे के नहर में गिरने की जानकारी मिलने पर सतनाम तुरंत मौके पर पहुंचे।बेटे को डूबता देखकर उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि सतनाम को तैरना नहीं आता था।इसके बावजूद उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की,लेकिन तेज बहाव दोनों को अपने साथ बहा ले गया।

दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने नहर में दोनों की तलाश शुरू की।करीब दो दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार को राजौंद गांव के पास नहर से पहले पिता और फिर पुत्र का शव बरामद कर लिया गया।दोनों शव मिलने की सूचना परिवार तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस जांच अधिकारी विनीत कुमार के अनुसार, मानुष खेत में फसल पर स्प्रे कर रहा था।गर्मी के चलते वह पानी लेने नहर की तरफ गया था,जहां वह पानी में डूब गया।बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी।अधिकारी के मुताबिक,सतनाम को तैरना नहीं आता था,जिसके कारण दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मजदूरी और स्प्रे का काम करते थे पिता-पुत्र

परिजनों के मुताबिक,सतनाम और मानुष मजदूरी के साथ-साथ खेतों में फसल पर स्प्रे करने का काम करते थे।हादसे के दिन भी दोनों इसी काम के लिए खेत में गए थे।पानी लेने के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

एक साथ उठेंगी पिता-पुत्र की अर्थियां

जिस पिता ने बेटे की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी,अब उसी बेटे के साथ उनकी अंतिम यात्रा भी निकलेगी। दो दिन की तलाश के बाद मिले दोनों शव परिवार के लिए बेहद दर्दनाक क्षण हैं। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटे को बचाने नहर में कूदा 78 वर्षीय पिता, दोनों की मौत; दो दिन बाद एक साथ मिले शव

करनाल -:करनाल के निसिंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेटे को नहर में डूबता देख उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता ने नहर में छलांग लगा दी।तेज बहाव के चलते पिता और पुत्र दोनों पानी में बह गए।करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव राजौंद गांव के...

घरौंडा में खूनी संघर्ष: रॉड के वार से युवक की मौत, आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा

करनाल-:करनाल के घरौंडा में शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।वीर राइस मिल के पास हुए विवाद में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और...

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव को ‘नॉर्मल रूटीन’ बताए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह सामान्य प्रक्रिया थी तो सरकार ने पंचायती राज चुनावों...

शिक्षा मंत्री बोले ,दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है।उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत दुर्ग रहा है,लेकिन पंचायतीराज चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप परिणाम...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में प्रदर्शन

हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना,शिमला-:बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला।हमीरपुर, धर्मशाला,शिमला और ऊना में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया और कई स्थानों पर रैली निकालकर केंद्र सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.